जीतन राम मांझी ने 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, बहू दीपा कुमारी को दिया टिकट

जीतन राम मांझी ने 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, बहू दीपा कुमारी को दिया टिकट

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) ने मंगलवार (14 अक्टूबर) को राज्य की 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. उन्होंने अपनी बहू दीपा कुमारी को टिकट दिया है. दीपा, संतोष कुमार सुमन की पत्नी हैं. संतोष कुमार सुमन अभी



बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) ने मंगलवार (14 अक्टूबर) को राज्य की 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. उन्होंने अपनी बहू दीपा कुमारी को टिकट दिया है. दीपा, संतोष कुमार सुमन की पत्नी हैं. संतोष कुमार सुमन अभी बिहार सरकार में मंत्री हैं.

HAM ने 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

HAM ने इमामगंज विधानसभा सीट से दीपा कुमारी को मैदान में उतारा है. टिकारी से अनिल कुमार को टिकट दिया गया है. बाराचट्टी से ज्योति देवी को मौका मिला है. वहीं, 
अतरी विधानसभा सीट से रोमित कुमाऱ को टिकट दिया गया है. सिकंदरा से प्रफुल कुमार माझी को टिकट दिया गया है, जबकि कुटुंबा से ललन राम को टिकट मिला है.

अनिल कुमार, ज्योति देवी को फिर से मौका

टिकारी सीट से मौजूदा विधायक भी अनिल कुमार हैं और उन्हें फिर से मौका दिया गया है. वहीं, बाराचट्टी से ज्योति देवी को उतारा गया है, जो 2020 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की थीं. अतरी विधानसभा सीट से टिकट पाने वाले रोमित कुमार डीवाई पाटिल इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक और लंदन से एमबीए हैं. गयाजी और नवादा में ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल का संचालन करते हैं. सिकंदरा से टिकट पाने वाले प्रफुल्ल कुमार पिछली चुनाव में भी दर्ज की थी.

NDA में जीतन राम मांझी की पार्टी को कितनी सीटें?

एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत जीतन राम मांझी की पार्टी HAM को कुल 6 सीटें मिली हैं. बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (R) को कुल 29 सीटें मिली हैं, जबकि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM को 6 सीटें मिली हैं.

बिहार में दो चरण में चुनाव

बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटों पर चुनाव है. विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होगा. जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी. 

 



Source link

world-news@123
ADMINISTRATOR
PROFILE

Posts Carousel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos